उत्तर प्रदेश

विदेशी फंडिंग के जरिए हो रही यूपी में जातीय दंगा भड़काने की कोशिश: UP सरकार

Admin4
5 Oct 2020 2:57 PM GMT
विदेशी फंडिंग के जरिए हो रही यूपी में जातीय दंगा भड़काने की कोशिश: UP सरकार
x

विदेशी फंडिंग के जरिए हो रही यूपी में जातीय दंगा भड़काने की कोशिश: UP सरकार

हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर घिरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर घिरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी में विदेशी फंडिंग की मदद से जातीय हिंसा फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश को विकास के रास्ते से भटकाने में विपक्ष दंगों की साजिश रच रहा है लेकिन उनकी साजिशें कामयाब नहीं होंगी।

मुख्यमंत्री योगी फिरोजाबाद जिले की टूंडला सीट के उपचुनाव को लेकर भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी और राष्ट्र विरोधी लोगों को दंगाग्रस्त यूपी चाहिए था लेकिन उनकी कोशिशें सफल नहीं हो रही हैं इसलिए अब षडयंत्र रचे जा रहे हैं। भाजपा की सरकार सबको सुरक्षा देगी लेकिन राष्ट्र विरोधियों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम हर द्वार तक विकास पहुंचाएंगे लेकिन अराजकता की छूट किसी को नहीं देंगे। जो भी देश विरोधी हरकत करेगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हमारे लिए देश सबसे पहले है लेकिन वो सत्ता के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। प्रदेश में जातीय दंगे भड़काने के लिए माहौल बिगाड़ा जा रहा है। प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कुछ लोगों को ये बात पसंद नहीं आ रही है।

बता दें कि यूपी सरकार की तरफ से दावा किया गया है कि हाथरस कांड की आंड़ में प्रदेश में जातीय दंगे कराने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है। इसके लिए एक वेबसाइट के जरिए माहौल बनाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के बाद उस वेबसाइट को डिएक्टिवेट कर दिया गया है।


Next Story