उत्तर प्रदेश

दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का प्रयास, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Admin Delhi 1
24 Feb 2023 5:26 PM IST
दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का प्रयास, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
x

सरधना: दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ससुराल वालों ने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की। कोतवाली क्षेत्र के सलावा गांव निवासी युवती की शादी वर्ष 2019 में हरड़ थाना भवन शामली निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती के परिजनों ने शादी में काफी दान दहेज दिया था। मगर इसके बाद भी ससुराल वाले विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि भूखा प्यासा कमरे में बंद रखते। कुछ दिन से आरोपी दहेज के रूप में एक कार व पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

मांग पूरी नहीं होने पर बीती 20 फरवरी को आरोपियों ने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि फांसी लगाकर हत्या का प्रयास भी किया। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोप विाहिता को सलावा के बाहरी छोर पर डालकर फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोप पति रोशन पुत्र बिजेंद्र, सास राजेशदेवी तथा हरि सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Next Story