उत्तर प्रदेश

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

Admin4
23 April 2023 1:16 PM GMT
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
x
बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवकों ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। जब किशोरी की मां थाने में शिकायत लेकर पहुंची तो उसे भगा दिया गया। महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
बहेड़ी के एक गांव निवासिनी महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि उसके परिवार के लोग खेतों पर काम करने के लिए गए थे। घर पर उनकी 15 वर्षीय और 12 वर्षीय बेटी थीं। दोनों बेटियों को अकेला देखकर गांव के दो युवक घर में घुस गए और बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।
Next Story