उत्तर प्रदेश

मकान पर कब्जे का प्रयास, दो महिलाओं का कटा चालान

Admin Delhi 1
6 Oct 2022 7:19 AM GMT
मकान पर कब्जे का प्रयास, दो महिलाओं का कटा चालान
x

मेरठ क्राइम न्यूज़: लिसाड़ी गेट जाकिर कालोनी स्थित एक दबंग व्यक्ति ने महिलाओं के साथ एक मकान पर कब्जे का प्रयास किया। कोर्ट में विचाराधीन विवादित मकान पर कब्जे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कब्जाधारियो को दौड़ा लिया। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र जाकिर हुसैन कालोनी गली नंबर दो में दिलदार का सौ गज का मकान है। दिलदार के पास मकान का एग्रीमेंट है। दिलदार और जाकिर कालोनी निवासी आरिफ के बीच मकान के विवाद को लेकर एक वर्ष से कोर्ट में विवाद चल रहा है। मकान के विवाद पर 145 की कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक वर्ष से विचाराधीन है। मकान पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने तीन गेटों पर ताला डाल रखा था। बुधवार को आरिफ अपने साथ कुछ दबंग युवकों और महिलाओं को लेकर पहुंचा और मकान के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। मकान पर कब्जा करने की सूचना मकान मालिक दिलदार ने थाना पुलिस को दी।

सूचना के बाद जाकिर कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख आरिफ और उसके साथी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मकान से दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को 151 में चालान किया है। कोर्ट में वाद के चलते पुलिस ने मकान के तीनों गेटों पर ताला डालकर आरिफ पक्ष को चेतावनी दी है कि अगर कब्जे का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल पुलिस ने विवादित मकान पर ताला डाल दिया।

Next Story