- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- विवाहिता को जाने से...
उत्तर प्रदेश
विवाहिता को जाने से मारने का प्रयास, ससुरालियों पर केस दर्ज
Harrison
17 April 2024 7:33 PM IST

x
कासगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह बचकर मायके पहुंची पीड़िता ने मां को आप बीती बताई। मां ने मामले में पति सहित सात ससुरालीजनों के विरुद्ध पटियाली कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने विवेचना में जुटी है। पटियाली कोतवाली के गांव मझौला निवासी मीरा ने अपनी पुत्री कमला का विवाह आठ मार्च 2019 को कोतवाली क्षेत्र के गांव जासमई निवासी घनश्याम पुत्री हरिशचंद्र के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वह कमला का उत्पीड़न और मारपीट करते थे।
बीती 11 अप्रैल को ससुरालीजनों ने दो लाख रूपये की मांग की और मांग पूरी न होने पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। किसी भी तरह ससुरालीजनों के चंगुल से छूटकर विवाहिता पिता के घर पहुंची और मां को आप बीती बताई। मां मीरा पुत्री को लेकर कोतवाली पटियाली गई और इंस्पेक्टर को घटना की क्रम की जानकारी देते हुए दामाद घनश्याम के अलावा शिवकुमार, सरस्वती, शिल्पी, सत्यपाल, शिवकुमारी, किरन के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsविवाहिता को मारने का प्रयासससुरालियों पर केस दर्जAttempt to kill married womancase registered against in-lawsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





