उत्तर प्रदेश

कैबिनेट मंत्री के सामने शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ा, मिला जहर

jantaserishta.com
3 Feb 2022 12:41 PM IST
कैबिनेट मंत्री के सामने शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ा, मिला जहर
x

कैबिनेट मंत्री के सामने शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ा, मिला जहर

लखनऊ: यूपी में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (Sidharth Nath Singh) के सामने एक शख्स ने सुसाइड की कोशिश की है. उसे कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. यह कोशिश उस वक्त हुई जब Sidharth Nath Singh नामांकन दाखिल करने के लिए जा रहे थे.

घटना मुंडेरा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बीजेपी कार्यालय की बताई जा रही है. शख्स मंत्री की तरफ बढ़ा था, तब ही उसे दबोच लिया गया.
इस मामले पर पुलिस का बयान भी आया है. प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि सुसाइड की कोशिश करने वाले शख्स का नाम हिमांशू दुबे है और वह जौनपुर का रहने वाला है. पुलिस ने कहा कि युवक खुद को Sidharth Nath Singh का कार्यकर्ता बता रहा है. बताया गया कि शख्स यह कहते हुए सुनाई दिया था कि आपने मेरा काम नहीं किया इसलिए मैं अब आत्महत्या कर लूंगा. पुलिस ने उसे सिरफिरा बताया. पहले सिंह पर हमले की कोशिश की खबरें थीं, जिनको पुलिस ने गलत बताया.
बता दें कि यूपी चुनाव में बीजेपी ने मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को प्रयागराज पश्चिम से उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से वह दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. यहां यूपी चुनाव के पांचवे चरण में 27 फरवरी को वोटिंग होनी है. साल 2017 में सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार ऋचा सिंह को हराया था. सिंह यूपी में कैबिननेट मंत्री होने के साथ-साथ प्रदेश सरकार के प्रवक्ता भी हैं.
सिद्धार्थनाथ सिंह पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के नाती हैं. संगठन में कार्यकर्ता से उन्होंने यूपी में कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया है. आज सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ-साथ कई अन्य दिग्गज नेता भी पर्चा भरने के लिए निकले. इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (कौशांबी) भी शामिल हैं. उनके साथ जेपी नड्डा भी मौजूद थे.
यूपी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को सीएम योगी की तारीफ करते हुए सरकार की उपलब्धियां बताई थी. उन्होंने खुद को सीएम योगी का एक्सपेरिमेंटल बॉय भी कहा था. सिंह ने माफिया अतीक अहमद का जिक्र करते हुए कहा था कि अबतक जो हुआ वह सिर्फ ट्रेलर था और चुनाव 2022 में जीत के बाद पूरी फिल्म दिखाई जाएगी. यहां सिंह अवैध कब्जे की जमीन को खाली कराने का जिक्र कर रहे थे.
बता दें कि यूपी में कुल 403 सीटें हैं. यहां सात चरणों में मतदान होना है. इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्य (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) के साथ आएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story