- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- घूर लगाने के विवाद में...

x
बहराइच। जनपद के राजापुर खुर्द गांव में घूर लगाने के विवाद में रात में घर में सो रहे ग्रामीण पर पचकी ( नुकीला वस्तु ) से हमला कर दिया। जिससे नुकीला वस्तु युवक के सीने में धंस गया और उसी हालत में जिला अस्पताल पहुंचे युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ है जिसका इलाज अभी चल रहा है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापुर खुर्द के मजरा चाइन टेड़वा निवासी सहज राम पुत्र रामविलास और पड़ोसी कमलेश के बीच घूर लगाने को लेकर विवाद चल रहा है।
गुरुवार रात को सहजराम अपने घर में सो रहा था। आरोप है कि सहज राम के ऊपर कमलेश, राज किशोर, विनोद, पंकज आदि ने मछली मारने वाली पचकी से हमला कर दिया। जिससे धारदार हथियार सहज राम के सीने में धंस गया। घायल सीने में लगे पचकी ( मछली मारने वाला हथियार ) के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल में डॉक्टर शहीर खान ने प्राथमिक इलाज किया। इलाज के दौरान सहजराम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। डॉक्टर शहीर ने बताया कि यहां इसके आपरेशन की सुविधा नहीं है। उधर दूसरे पक्ष से पंकज भी मारपीट में घायल हुआ है। उसका इलाज सीएचसी में चल रहा है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story