- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कच्ची शराब के लिए...

x
खुटार/ शाहजहांपुर। कच्ची शराब बेचने और बनाने के लिए बदनाम गांव मैनिया में रविवार को गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला बोल दिया गया। पुलिस और आरोपी पक्ष के घर में मौजूद महिलाओं से गाली-गलौज और हाथापाई हो गई। पुलिस के हत्थे आरोपी रोशन सिंह चढ़ गया, लेकिन घर की महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर आरोपी रोशन सिंह को छुड़ा लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। हमले में दरोगा समेत चार सिपाही घायल हो गए।
पुलिस ने आरोपी के पिता और घर की तीन महिलाओं को पकड़कर थाने ले आई है। इसके बाद थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने घायल पुलिस कर्मियों का खुटार सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है।
पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। रविवार शाम छह बजे दरोगा रामायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कच्ची शराब के लिए बदनाम गांव मैनिया में शराब माफिया रोशन सिंह का वारंट होने की वजह से उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर दबिश देने गई थी।
दरोगा रामायण सिंह के साथ में महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह, सिपाही रामनरेश, जुबैर और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। यह गांव शराब बेचने और बनाने के धंधे में मशहूर है। पुलिस टीम ने शराब माफिया वारंटी रोशन सिंह के घर पहुंचकर दबिश दी। जहा रोशन को पकड़कर अपनी सरकारी गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर ले कर चली तो आरोपी रोशन सिंह के घर की महिलाओं के साथ अन्य लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story