उत्तर प्रदेश

घर के अंदर सो रहे परिवार पर हमला, 2 की हत्या

jantaserishta.com
13 Oct 2021 10:37 AM IST
घर के अंदर सो रहे परिवार पर हमला, 2 की हत्या
x

प्रयागराज: प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र के 'मियां का पूरा' गांव में घर के अंदर सो रहे एक परिवार पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से मां-बेटी की हत्या कर दी। लड़की के पिता को गंभीर हालत में शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मारी गई लड़की 18 वर्षीय तनु इंटरमीडिएट की छात्रा थी। मंगलवार की रात वह अपनी मां प्रेमा देवी और पिता बजरंग बहादुर के साथ घर के अंदर सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने तनु और उसकी मां प्रेमा देवी की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके पिता पर भी गंभीर वार किया। वह अचेत हो गए।
बुधवार को पड़ोसियों ने पुलिस को इस दोहरे हत्‍याकांड की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अफसर और फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बजरंग बहादुर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कई टीमें छानबीन में जुटी हैं। पुलिस ने कई पड़ोसियों से भी पूछताछ कर घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने कहा है कि वह घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जल्‍द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या
उधर, एक अन्‍य घटनाक्रम में प्रयागराज के ही मुंडेरा में सोमवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को सूचना दी गई कि घर में चोरी करने पहुंचे चोर से मारपीट हुई है। घायल को लेकर अस्पताल गए जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की मां ने उसकी प्रेमिका समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। धूमनगंज पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमिका समेत दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बल्ली और ईंट बरामद कर लिया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story