उत्तर प्रदेश

एक विवाहिता पर धारदार हथियार से हमला

Admin Delhi 1
3 Jan 2023 8:58 AM GMT
एक विवाहिता पर धारदार हथियार से हमला
x

क्राइम न्यूज़: लिसाड़ी गेट क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी निवासी हिना की शादी तीन वर्ष पहले अहमद नगर निवासी शादाब के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर परेशान करते थे। विवाहिता मायके बैठ गई थी। दोनों पक्ष में पंचायत होने के बाद ससुराल चली गई थी। सोमवार शाम को पति व ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट कर डाली। विवाहिता के विरोध करने पर गर्दन पर पति ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

जानकारी होने पर विवाहिता का भाई आमिर विवाहिता के ससुराल पहुंचा। जहां सुसराल वालों ने विवाहिता के भाई पर भी धारदार हथियार से हमला बोल दिया। विवाहिता व आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story