- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कानपुर हिंसा की जांच...
कानपुर हिंसा की जांच की कमान ATS के हाथों, PFI के साथ संबंधों को तलाशने पहुंचे एडीजी

कानपुर हिंसा की जांच की कमान एटीएस ने संभाल लीहै। एटीएस के एडीजी ने रविवार को बवाल प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। माना जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए जौहर फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष जफर हयात हाशमी के पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कनेक्शन हैं, इसलिए एटीएस टीम को लगाया गया है। साजिश का खुलासा करने के लिए दो एसआईटी भी गठित की गई हैं। उधर, हिंसा के मुख्य आरोपित जफर हयात समेत चारों आरोपितों को रविवार को कड़ी चौकसी के बीच कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सात और लोगों की गिरफ्तारी की गई है। अब तक 22 को जेल भेजा गया है। पुलिस ने 90 लोगों की पहचान कर 54 और को चिह्नित किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





