उत्तर प्रदेश

फर्जी दस्तावेज के साथ मेरठ में एटीएस ने चार बांग्लादेशी किए गिरफ्तार

Ashwandewangan
4 Jun 2023 9:52 PM IST
फर्जी दस्तावेज के साथ मेरठ में एटीएस ने चार बांग्लादेशी किए गिरफ्तार
x

मेरठ। एटीएस की टीम ने मेरठ जिले से चार संदिग्ध बांग्लादेशी दबोचे हैं। एटीएस ने इनके पास से मोबाइल फर्जी दस्तावेज समेत अन्य सामान बरामद किया है। एटीएस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार देर रात एटीएस की टीम ने धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में जूता बनाने की फैक्ट्री में काम करने वाले चार संदिग्ध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एटीएस के इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया है।

एटीएस के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फर्जी दस्तावेज बनाकर बांग्लादेश के चार युवक सोजिब खान, सुजीदुल खान, मोंटू खान, और मोजेब खान धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सूर्या इंटरनेशनल जूता बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते हैं। इससे पूर्व चारों संदिग्ध बांग्लादेशी भारत के अलग-अलग शहरों में रह चुके हैं।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story