उत्तर प्रदेश

अतर सिंह यादव: सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामागोपाल यादव के बड़े भाई का निधन

Tara Tandi
1 Oct 2023 1:03 PM GMT
अतर सिंह यादव: सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामागोपाल यादव के बड़े भाई का निधन
x
समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव (101) रविवार शाम उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। भाई के निधन की खबर मिलते ही सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव नई दिल्ली से सैफई के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी लखनऊ से सैफई के लिए रवाना हो गए हैं। सोमवार सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार सैफई में होगा। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत परिवार के सभी लोग शामिल हो सकते हैं।
Next Story