उत्तर प्रदेश

कम उम्र में DON बनने का शौक, पुलिस ने कर दिया लंगड़ा, शातिर स्नैचर की मुठभेड़ में निकल गई हेकड़ी

jantaserishta.com
19 Oct 2026 11:38 AM IST
कम उम्र में DON बनने का शौक, पुलिस ने कर दिया लंगड़ा, शातिर स्नैचर की मुठभेड़ में निकल गई हेकड़ी
x
देखें वीडियो.
एसडी गिरि, मिर्ज़ापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में देहात कोतवाली पुलिस ने शातिर स्नैचर घायल कर गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से छीनी गयी मंगलसूत्र (पीली घातु) व तमंचा व जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को तड़के पुलिस खडंजा फाल के रास्ते पर चेकिंग कर रही थी कि इसी दरमियान बाइक सवार नवयुवक को रोकने का प्रयास किया गया तो नवयुवक बिना रुके तेज गति से खडंजा फाल की तरफ भागने लगा, जिसकी घेरा बन्दी की गयी तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा तो देहात कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक को गोली लगी जो गिरकर कराहने लगा था। पुलिस टीम द्वारा पास जाकर देखा गया तो एक नवयुवक जो गिरकर कराह रहा था उसके दाहिने पैर में गोली लगी है जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम शिवम चौहान पुत्र स्वर्गीय कृष्ण मुरारी निवासी धौरोपुर थाना देहात कोतवाली 23 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से 1 देशी तमंचा, 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस .315 बोर तथा पैन्ट की जेब से पीली धातू की मंगलसूत्र बरामद हुई तथा घटना में प्रयुक्त बाइक अपाची ब्लैक कलर नंबर अज्ञात गिरी हुई हालत में मिली, घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल मीरजापुर भिजवाया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य है।
पूछताछ में हुआ खुलासा कम उम्र का शातिर अपराधी है घायल शिवम
पुलिस की माने तो कम उम्र का शातिर है शिवम, पूछताछ में उसने बताया कि 16 अक्टूबर 2026 को आरटीओ ऑफिस से पहले पहाड़ी गांव से समय करीब 7-8 आठ बजे शाम को एक महिला जो लालगंज के तरफ स्कूटी से जा रही थी उसके गले से मंगलसूत्र और चैन को अपने सहयोगी साथी के साथ इसी ने सहयोग से छीना था। जिसमें से चैन अपने सहयोगी साथी को दे दिया तथा मंगलसूत्र के साथ आज जा रहा था की पकड़ा गया। चार मुकदमों में वांक्षित शिवम नगर क्षेत्र से लगे धौरुपुर गांव का होने के नाते रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में दहशत का पर्याप्त बना हुआ था, यही कारण था कि उस पर पहले से ही देहात कोतवाली थाना सहित जीआरपी थाना मिर्ज़ापुर में भी मुकदमा दर्ज रहा है। थाना प्रभारी देहात कोतवाली अमित कुमार मिश्रा के मुताबिक
शिवम कम उम्र का लाभ उठाते हुए शातिर दिमाग का था जो अपराध को अंजाम देने के लिए शातिराना अंदाज इस्तेमाल किया करता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story