उत्तर प्रदेश

एएसपी ओपी सिंह ने किया कैराना कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

Admin Delhi 1
19 Feb 2023 1:23 PM IST
एएसपी ओपी सिंह ने किया कैराना कोतवाली का किया औचक निरीक्षण
x

कैराना: एएसपी ओपी सिंह ने कैराना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ करने, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने के आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

शनिवार को एएसपी ओपी सिंह कैराना कोतवाली के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। इस दौरान कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कोतवाली कार्यालय,हवालात,महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रख-रखाव व साफ-सफाई का जायजा लिया।

अपराध रजिस्टर भी चेक किये। इसके अलावा कोतवाली परिसर में स्थित महिला रिपोर्टिंग चौंकी का निरीक्षण किया।

एएसपी ने निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ की जाए। इसके अलावा टॉप-टेन व हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करें।

उन्होंने कहा कि कोतवाली में फरियाद लेकर आने वाले लोगों से मधुर व्यवहार अपनाएं और उनमें आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लिया जाये। इस दौरान उपनिरीक्षक इन्दर पाल सिंह मौजूद रहे।

Next Story