उत्तर प्रदेश

बुढाना बार संघ चुनाव में अशोक कुमार अध्यक्ष व विकास कुमार त्यागी बने महासचिव

Shantanu Roy
9 Jan 2023 11:05 AM GMT
बुढाना बार संघ चुनाव में अशोक कुमार अध्यक्ष व विकास कुमार त्यागी बने महासचिव
x
बड़ी खबर
बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनाव में अशोक कुमार गुट का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी ओमपाल सिंह से 31 वोट अधिक लेकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। महासचिव पद पर विकास कुमार त्यागी ने 15 वोट अधिक लेकर विजय प्राप्त की। वरिष्ट उपाध्यक्ष पद पर फिरोज ने अपने प्रतिद्वंदी मोहिद अहमद से 17 वोट अधिक लेकर विजय प्राप्त की। कनिष्ट उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार सैनी ने अपने प्रतिद्वंदी राजकुमार से 24 वोट अधिक लेकर विजय प्राप्त की।
हसरत अली, रविकांत शर्मा व राहुल कुमार ने सहसचिव पद पर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर अजय प्रताप ने अपने प्रतिद्वंदी राहुल कुमार से 13 वोट अधिक लेकर विजय प्राप्त की। वरिष्ठ सदस्य के पद पर अरविंद कुमार, अवध बिहारी लाल गर्ग, ईश्वर दयाल संगल, मौहम्मद आबाद, प्रमोद कुमार व संजीव कुमार ने जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने अपने सहयोगी बालकिशन शर्मा व संजीव पंवार की सहायता से मतगणना करवाकर विजयी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।
Next Story