उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में विभिन्न मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं का अनशन शुरू

Shreya
7 July 2023 4:27 PM IST
सहारनपुर में विभिन्न मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं का अनशन शुरू
x

सहारनपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार करीब 63 महिलाओं ने आमरण अनशन शुरू किया है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई सुध नहीं ली जा रही।पिछले दो सप्ताह से आशा कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर धरनारत हैं। आशा कार्यकर्ताओं का धरना आमरण अनशन में तब्दील हो गया।

महिलाओं ने कहा कि दो सप्ताह के बाद भी स्वास्थ्य अधिकारी, जिला प्रशासन उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है। जिसके चलते वह अपना आंदोलन तब तक जारी रखेंगे जब तक पैसा उनके खातों में नहीं आ जाता। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी आंदोलनकारी महिलाओं का पैसा उनके खातों में नहीं भेजा जा रहा है। इस मौके पर संतोष, कमलेश सैनी, सुषमा रस्तोगी, अनीता त्यागी, मिथलेश, सुधा, पिंकी, लता, नसीमा, माया रानी, सीमा, ममता, सरला आदि मौजूद रहीं।

Next Story