उत्तर प्रदेश

चुनाव का बिगुल बजते ही वकीलों के चेहरे पर खुशी, शुरू हुई सरगर्मी

Admin Delhi 1
25 Feb 2023 12:23 PM GMT
चुनाव का बिगुल बजते ही वकीलों के चेहरे पर खुशी, शुरू हुई सरगर्मी
x

प्रतापगढ़: तहसील मे शनिवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ के आगामी चुनाव का विगुल बजने से चुनावी सरगर्मी शुरू हो गयी दिखी। तहसील सभागार मे अधिवक्ताओं की आम सभा मे संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने संघ के पदाधिकारियों के चुनाव कराए जाने का ऐलान किया। इसका वकीलो ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। आम सभा मे आगामी सोमवार तक चुनाव समिति के भी गठन किये जाने को लेकर आम सहमति बनीं। संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने साथियों का कार्यकाल मे मिले सहयोग का आभार जताते हुए सामूहिक एकता की मजबूती पर जोर दिया। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। पूर्व अध्यक्ष राममोहन सिंह व पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र तथा पूर्व महामंत्री संदीप सिंह ने चुनाव कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे।

इस मौके पर उपाध्यक्ष बीके तिवारी, विकास मिश्र, घनश्याम मिश्र, विपिन शुक्ल, संतोष पाण्डेय, बाबा नरेन्द्र ओझा, आशीष तिवारी, उमाशंकर मिश्र, ओपी जायसवाल, राजेश तिवारी, शिवप्रसाद यादव, रामअभिलाष यादव, बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, हरिश्चंद्र पाण्डेय, राजीव तिवारी, सुशील शुक्ल, रामकिंकर शुक्ल, रवीन्द्र नाथ तिवारी, भास्कर शुक्ल, सुमित त्रिपाठी, सुरेश मिश्र, विनोद मिश्र आदि अधिवक्ता रहे। इधर वकीलो के संघ के चुनाव की घोषणा होते ही तहसील परिसर मे चुनावी सरगर्मी भी शुरू हो उठी दिखी। विभिन्न पदों के संभावित दावेदारों का समर्थको के साथ चुनावी माहौल को लेकर मंथन भी अधिवक्ता शेडो मे देखा गया।

Next Story