उत्तर प्रदेश

कारीगर ने अवैध सम्बन्ध के शक में पत्नी समेत बच्चों का गला घोंटा

Admindelhi1
12 April 2024 11:29 AM IST
कारीगर ने अवैध सम्बन्ध के शक में पत्नी समेत बच्चों का गला घोंटा
x
पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया

बस्ती: सरवन नगर में पीओपी कारीगर रामलगन उर्फ माखन ने अवैध सम्बन्ध के शक में पत्नी ज्योति () और बेटे आनन्द (3) व बेटी पायल (6) की 28 की रात गला घोंटकर हत्या कर दी.

मूल रूप से बलरामपुर का रहने वाला रामलगन हत्या करने के बाद भी सामान्य बना रहा . को उसके कमरे से तेज दुर्गन्ध उठी तो मकान मालिक अमृतलाल के बेटे वीरेन्द्र ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में ज्योति का शव मिला जबकि बोरे में नों बच्चे के शव भरे मिले. सर्विलांस की मदद से पता चला कि माखन उन्नाव के सोहरामऊ में है जहां वह साइट पर काम कर रहा है. पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया.

सोते हुए बच्चों को मार डाला: एडीसीपी शशांक सिंह के मुताबिक माखन ने कुबूला है कि उसे ज्योति का किसी और से सम्बन्ध होने का शक था. उसे लगता था कि नों बच्चे उसके नहीं है. 28 की रात को इसी बात पर उसका ज्योति से झगड़ा हुआ था. वह आपा खो बैठा और ज्योति का गला घोंट दिया. फिर सोते हुए बच्चों का गला घोंटने के बाद बोरे में बांधकर रख दिया.


Next Story