उत्तर प्रदेश

जीएसटी मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Rani Sahu
30 Sept 2023 6:23 PM IST
जीएसटी मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
x
नोएडा (आईएएनएस)। 15,000 करोड़ के जीएसटी गड़बड़ी मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। इस मामले में पुलिस ने अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले से जुड़े 25 हजार के एक इनामी वांछित आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।
सेक्टर 20 थाना पुलिस ने बीट पुलिसिंग के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर फर्जी रूप से जीएसटी फर्म घोटाले में संलिप्त फरार चल रहा 25,000 के इनामी आरोपी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प्रवीण कुमार मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का रहने वाला है।
उसने पांच सालों से फर्जी फर्म जीएसटी नंबर सहित तैयार कराकर सरकार को हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान पहुंचाया है। गिरोह के सदस्य फर्जी कागजात और फर्जी जीएसटी फर्म को खरीदकर सरकार को करोड़ों का चूना लगा चुके हैं।
Next Story