उत्तर प्रदेश

एनसीआरटीसी साइट से सरिया चोरी करने वाले धरे

Admin Delhi 1
29 March 2023 6:28 PM IST
एनसीआरटीसी साइट से सरिया चोरी करने वाले धरे
x

गाजियाबाद न्यूज़: शहजादपुर मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रात को तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में सरिया और लोहा बरामद किया है.

पकड़े गए बदमाश एनसीआरटीसी की साइट से लोहा चोरी कर कबाड़ी को बेचते थे. एसीपी सदर निमिष पाटिल ने बताया कि दिल्ली मेरठ मार्ग पर एनसीआरटीसी द्वारा रैपिड ट्रेन के पिलर का निर्माण कार्य किया जा रहा है. एनसीआरटीसी की साइट से लोहा चोर करने वाले गिरोह का सक्रिय है, इसकी सूचना मिली रही थी. उन्होने बताया कि रात को पुलिस मुरादनगर शहजादपुर मार्ग पर गश्त कर रही थी. इसी बीच तीन युवक दिखाई दिए ,जो पुलिस को देखते ही भागने लगे.

पुलिस ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया. पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम अमित उर्फ झोरी निवासी गांव अबूपुर ,सचिन निवासी मुरादनगर व विशाल निवासी गांव मनोटा बताया. पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि रात के समय मौका देखकर एनसीआरटीसी की साइट से लोहा चोरी कर सस्ते दाम पर कबाड़ी को बेच देते है. पुलिस ने उनके कब्जे से लोहा व सरिया बरामद किया है.

Next Story