उत्तर प्रदेश

आटो में सवार महिला से लूट करने वाले गिरफ्तार

Admin Delhi 1
29 Jan 2023 1:05 PM IST
आटो में सवार महिला से लूट करने वाले गिरफ्तार
x

मेरठ: सदर क्षेत्र में आॅटो में महिला से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस को सूचना मिली कि टैंक चौराहे के पास चार बदमाश किसी घटना के इंतजार में है। पुलिस ने घेराबंदी करके चारों बदमाशों को आॅटो सहित दबोच लिया।

पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के नाम मुकेश उर्फ सुखपाल उर्फ नेताजी निवासी जोगीपुरा, हापुड़, अमित उर्फ दिल्ली निवासी जोगीपुरा हापुड़, अर्जुन निवासी गालन गाजियाबाद, सुमित निवासी जोगीपुरा हापुड़ बताये हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से चांदी की पायजेब, एक अंगूठी, एक हजार अस्सी रुपये बरामद किये हैं। बदमाशों ने 25 दिन पहले आॅटो में सवार महिला से लूटपाट की थी। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Next Story