उत्तर प्रदेश

सास की कार से कुचलकर हत्या करने वाला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Admin4
3 Nov 2022 6:13 PM GMT
सास की कार से कुचलकर हत्या करने वाला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
x
बरेली। पत्नी से विवाद के चलते पति ने अपनी सास-ससुर की बाइक में कार से टक्कर मार दी। इससे टायर में फंसने से सास की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद से आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। उसपर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रात में पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
एयरफोर्स रोड स्थित रोड नंबर 7 स्थित कृष्णा नगर निवासी मनमोहन सिंह की शादी चाहबाई की रहने वाली मनी सक्सेना से हुई थी। कुछ वर्षों से उनके बीच में विवाद चल रहा था। इसके चलते ही मनमोहन ने 25 सितंबर को आईवीआरआई पुल पर अपने ससुर की बाइक पर टक्कर मार दी थी।
इससे बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी नीलम सक्सेना टायर में फंस गई और गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद से आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसका वारंट भी जारी किया था। इसके बाद एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बुधवार की रात मनमोहन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में गुरुवार को पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरार होने के बाद भी दे रहा था धमकियां
मनमोहन को एक तरफ पुलिस तलाश कर रही थी। वहीं वह दूसरी तरफ पत्नी मनी को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था। इनाम होने के बाद भी उसने पत्नी को कोर्ट परिसर में जान से मरने की धमकी भरा फोन किया था। आरोपी पर दर्ज हैं सात मामले
मनमोहन पर बारादरी, इज्जतनगर और प्रेमनगर में अलग-अलग आरोप में सात मामले दर्ज हैं। इसमें से तीन-चार मामले मनमोहन की पत्नी ने उस पर दर्ज कराए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी पर दूसरे जिलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। ले लिया था नया फोन और नंबर फरार होने के बाद मनमोहन ने पुलिस से बचने के लिए नया मोबाइल फोन और सिम ले लिया था। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर पुलिस को गुमराह करने के लिए व्हाट्एसप की लोकेशन लाइव दिखाता था और वह दूसरी जगह पर होता था। मनमोहन लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के समय कार में मौजूद अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा
Admin4

Admin4

    Next Story