- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला सिपाही की हत्या...

x
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कैंट थाने में तैनात 22 वर्षीय महिला कांस्टेबल शिखा नैन के फौजी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दहेज के कारण ही उसने हत्या कर दी थी। दरअसल, इस मामले में मृतक महिला कांस्टेबल के भाई ने कैंट थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला सिपाही के शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। मौत की वजह स्पष्ट न होने के कारण पुलिस ने बिसरा फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया था।
बता दें मूल रूप से बागपत जिले के गांव लड़वारी गांव निवासी शिखा वर्ष 2019 में पुलिस में कांस्टेबल भर्तीं हुई थीं। शिखा की शादी 7 दिसंबर 2020 को मेरठ निवासी आकाश चौधरी से हुई। आकाश चौधरी सेना में है, जो बरेली में जाट रेजिमेंट की बरेली यूनिट में तैनात है। आकाश और शिखा कैंट में सेमेट्री लाइन एरिया में रहते थे। शिखा का छोटा भाई सागर चौधरी शिखा के साथ रहता था। सागर जब अपने घर गया। इसके बाद फौजी पति आकाश चौधरी ने पत्नी शिखा के साथ बेहरमी से पिटाई की, जिसमें कांस्टेबल के शरीर पर चोटें लगी।
मामले में परिजनों ने कैंट पुलिस को बताया था कि पति आकाश चौधरी दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटता था।
वही मामले में बरेली के कैंट थाना इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि 15 सिंतबर को शिखा नैन की मौत हुई थी। इस घटना में आरोपी फौजी पति आकाश निवासी मोहम्मदपुर सिस्ट थाना बहसूमा जिला मेरठ को अरेस्ट कर लिया है। आकाश आर्मी में बरेली में तैनात है।
Next Story