उत्तर प्रदेश

जमशेदपुर से गिरफ्तार हुआ असलहा कारोबारी सिमरपाल

Admin Delhi 1
28 March 2023 5:44 PM IST
जमशेदपुर से गिरफ्तार हुआ असलहा कारोबारी सिमरपाल
x

कानपूर न्यूज़: कोहना पुलिस ने ठगी के मामले में फरार असलहा कारोबारी को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है तिलक नगर निवासी कारोबारी की 9.44 लाख रुपये के गबन, अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में तलाश थी

तिलक निगर निवासी कारोबारी सिमरपाल के खिलाफ कौशलपुरी निवासी दर्शन सिंह ने रिपोर्ट गबन व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट 2021 में दर्ज कराई थी सिमरपाल की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसीजे जूनियर डिवीजन ने गैर जमानती वारंट जारी किया था इसके बाद इसी साल तीन मार्च को तिलक नगर आवास पर कुर्की की कार्रवाई भी हुई थी इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह यहां से भागकर जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के आशियाना मोहल्ले में रह रहा है मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वहां जाकर गिरफ्तारी की कोहना थाना प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है थानेदार ने बताया कि वादी दर्शन सिंह को भी पहचान के लिए पुलिस साथ ले गई थी वहीं, दर्शन सिंह ने बातचीत में बताया कि कारोबारी ने पहले तो उनके रुपये गबन किया फिर अपहण कर गला दबा कर हत्या का प्रयास भी किया

Next Story