उत्तर प्रदेश

बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाश, मची अफरा-तफरी, फिर...

jantaserishta.com
28 Oct 2021 12:44 PM IST
बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाश, मची अफरा-तफरी, फिर...
x
गुरुवार की सुबह उस वक्‍त हड़कंप मच गया.

भदोही: उत्‍तर प्रदेश के भदोही जिले के महाराजगंज बाजार स्थित फाइनेंस बैंक में गुरुवार की सुबह उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब कुछ हथियारबंद बदमाश बैंक में घुस गए। लोगों ने उन्‍हें बैंक में घुसते देखा तो लूट या किसी अन्‍य बड़ी वारदात की आशंका फैल गई। लोगों ने बदमाशों के बैंक के अंदर घुसते ही बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस बुला ली।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह रोज की तरह ही बैंक निर्धारित समय पर खुला और कामकाज शुरू हुआ। बैंक में काम चल रहा था कि अचानक कुछ हथियारबंद बदमाश वहां पहुंच गए। बदमाशों ने बैंक के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद औराई थाना पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंक का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और वहां हथियारों के साथ मौजूद सभी बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस बदमाशों को लेकर थाने गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story