उत्तर प्रदेश

Araria: बिरयानी दुकानदार समेत तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

Admindelhi1
17 Jun 2025 8:52 AM IST
Araria: बिरयानी दुकानदार समेत तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत
x

अररिया: बिहार में अररिया फारबिसगंज मुख्य मार्ग एनएच 27 फोरलेन सड़क पर सिमराहा थाना क्षेत्र के पोठिया पुल के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अररिया से फारबिसगंज की ओर अपने सही लेन पर जा रहा था कि अचानक पोठिया पुल के पास मांस फैक्ट्री से मवेशी को अनलोड कर उल्टी दिशा से तेज गति से आ रही टाटा 407 गाड़ी ने बाइक सवार को कुचल दिया।जिनसे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। मृतकों में दो उत्तरप्रदेश का और एक बगल के जिला पूर्णिया का रहने वाला तारिक अनवर है।मृतक फारबिसगंज में हाइवे के किनारे बिरयानी की दुकान चलाता था।

सूचना के बाद मौके पर ट्रैफिक डीएसपी दीवान इकराम,फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मौके पर पहुंचे और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया।इस दौरान हादसे को लेकर सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया,जिसे पुलिस ने छुड़ाकर आवागमन को शुरू करवाया। स्थानीय प्रत्यदर्शी इकराम ने बताया कि बाइक पर तीनों युवक अपनी दिशा में सही जा रहे थे,इसी क्रम में मांस फैक्ट्री से मवेशियों को अनलोड कर लौट रही टाटा चार सौ सात गाड़ी तेज गति से उल्टी दिशा से लौट रही थी।इसी क्रम में तेज आवाज के साथ धमाका हुआ।धमाका के बाद मौके पर पहुंचने पर पाया कि बाइक की परखच्चे उड़ गए थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक टक्कर के बाद उल्टी दिशा।वाली लेन में आ गई थी।हादसे के बाद ट्रक को खड़ा कर चालक और उसके सहयोगी फरार हो गए।सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी दीवान इकराम ने बताया कि हादसे में मौके पर ही तीनों की मौत हो गई है।मृतक में से एक के जेब से आधार कार्ड निकला है,जो पूर्णिया का रहने वाला तारिक है।जबकि दो उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और ये फारबिसगंज में बिरयानी की दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करते थे।उत्तरप्रदेश के मृतक का नाम पता पता लगाया जा रहा है।

Next Story