- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भारतीय पुरातत्व...
उत्तर प्रदेश
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा मिली स्वीकृति, आगरा किला की बाहरी दीवार के संरक्षण की तैयारी शुरू
Admin2
15 May 2022 8:22 AM GMT

x
खाई की दीवार में सीलन
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आगरा किला की खाई की बाहरी दीवार का संरक्षण किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने अमर सिंह गेट से लेकर मुसम्मन बुर्ज तक प्लिंथ फाउंडेशन का काम करने के प्रस्ताव को मुख्यालय द्वारा स्वीकृति मिल गई है। इस पर करीब 20 लाख रुपये व्यय होंगे।आगरा किला में दोहरी खाई है। बाहर की तरफ खाई का निर्माण औरंगजेब ने कराया था। इसमें पानी भरा रहता था। वर्तमान में खाई सूखी हुई है। किले की खाई की बाहरी दीवार से लेकर सड़क के बीच गार्डन बना हुआ है। अमर सिंह गेट के पास से खाई की दीवार से लगा हुआ रास्ता है, जो मुसम्मन बुर्ज तक पहुंचता है।बारिश में गार्डन में पानी भर जाता है, जिससे खाई की दीवार में सीलन आ जाती है। अधिक बरसात होने पर तो दीवार से पानी बहता हुआ नजर आता है। दरअसल, पूर्व में खाई की दीवार इतनी ऊंची नहीं थी।
आगरा किला के बाहर अमर सिंह गेट से लेकर यमुना किनारा तक का हिस्सा राजस्व अभिलेखों में माधवगढ़ के नाम से दर्ज है। करीब दो दशक पूर्व तक खाई के बाद यहां खाली मैदान हुआ करता था। एएसआइ ने इस क्षेत्र में पौधारोपण कर गार्डन तैयार किया। यहां लगाए गए पौधे अब बड़े हो चुके हैं।
Next Story