- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अनुप्रिया पटेल...
उत्तर प्रदेश
अनुप्रिया पटेल बोलीं-24 घंटे काम करें कार्यकर्ता, 2024 के लक्ष्य पर अपना दल
Admin4
2 July 2022 5:01 PM GMT

x
स्व. डा. सोनेलाल पटेल की 73वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अद (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल कहा कि सोनेलाल ने जो सपना देखा उन्हें पूरे करने की शुरूआत कर दी गई है। आज दल की नींव इतनी मजबूत हो चुकी है कि कोई माई का लाल इसे हिला नहीं सकता है। 2024 आमचुनाव के लिए कार्यकर्ता 24 घंटे काम करें। हर बूथ पर अपनी ताकत बढ़ाएं।
शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में आयोजित जयंती समारोह में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आज हमारे बीच सोनेलाल नहीं हैं लेकिन वह हमारे दिलों में हैं। वह एक विचार के रूप में हम सबको प्रेरणा दे रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस कार्यक्रम को स्वीकार कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री भी कई कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अपना दल और ऊंचाइयों पर जाएगा कोई ताकत उसे रोक नहीं सकती है। जिन्हें लगता होगा कि दल की यात्रा पर पूर्ण विराम लग गया है। उन सबको अपना दल ने 13 साल से लगातार चौंकाने का काम किया है। मंच पर दल के दो सांसद, 12 विधायक, एक एमएलसी, एक जिला पंचायत अध्यक्ष और विभिन्न आयोगों के सदस्य मौजूद हैं। अगला लक्ष्य 2024 है। संगठन के आकार को बढ़ाना है। संगठन की शक्ति का श्रोत बूथ है। बूथ जीत लिया तो अपना दल की इमारत और ऊंची हो जाएगी। वह सारे किल कांटे दुरुस्त हो जाने चाहिए। एक-एक गांव तक पहुंचना है, चौपाल लगानी है। अगर हमारे लिए सर्वोपरि कोई है तो सिर्फ हमारी पार्टी है।
कुछ लोग जयंती के दिन ही बवाल की साजिश कर रहे हैं:
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि सोनेलाल ने भगवान बुद्ध के शांति के मार्ग को चुना था। दु:ख की बात है कि उनके कुछ अनुयायी जयंती के दिन ही बवाल करने की साजिश कर रहे हैं। इस तरह की साजिशों से बचते हुए पार्टी के विकास पर ध्यान देना है। सोनेलाल की सबसे छोटी बेटी अमन पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद थी। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने की। सांसद पकौड़ी लाल कोल भी उपस्थित थे।
Next Story