उत्तर प्रदेश

एंटी रोमियो टीम ने छात्राओ को नारी सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बर की दी जानकारी

mukeshwari
4 Jun 2023 3:07 PM GMT
एंटी रोमियो टीम ने छात्राओ को नारी सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बर की दी जानकारी
x

सहारनपुर। एंटी रोमियो टीम द्वारा आज मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद में महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज सहित सार्वजनिक स्थलों पर महिला को जनशक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व छात्राओं को किसी भी तरह की दिक्कत होने पर नारी सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।बता दे के जनपद में प्रतिदिन एसएसपी सहारनपुर विपिन ताड़ा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटिरोमियो टीमों द्वारा स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों, मुख्य चौराहो व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर छात्राओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो की जानकारी दी जा रही व पम्पलेट वितरित की जा रही है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story