उत्तर प्रदेश

एंटी रोमियो दल विशेष ने अभियान में शोहदे को दबोचा

Admin Delhi 1
14 April 2022 9:32 AM GMT
एंटी रोमियो दल विशेष ने अभियान में शोहदे को दबोचा
x

बहराइच न्यूज़: महिलाओं में सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए इन दिनों एंटी रोमियो दल विशेष ने अभियान चला रखा है। इसी के तहत गुरुवार को दल ने एक शोहदे को दबोचा, जो लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गा रहा था। जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल बाजार में एक शोहदा खड़ा होकर आने-जाने वाली लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गा रहा था। फब्तियां कसते हुए कभी-कभी वह छेड़खानी भी कर रहा था। इसी दौरान बाजार में गश्त कर रही एंटी रोमियो दल ने शोहदे को दबोचकर थाने ले आयी।

थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए शोहदे की पहचान आदमपुर निवासी कमलेश यादव के रुप में हुई है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

Next Story