- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- एंटी करप्शन यूनिट ने...
उत्तर प्रदेश
एंटी करप्शन यूनिट ने पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Admin4
21 Sep 2023 5:15 PM GMT
![एंटी करप्शन यूनिट ने पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथ किया गिरफ्तार एंटी करप्शन यूनिट ने पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथ किया गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/21/3446030-untitled-86-copy.webp)
x
मेरठ। एंटीकरप्शन मेरठ यूनिट ने गुरुवार को एक लेखपाल को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एंटीकरप्शन मेरठ यूनिट की बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां सदर बाजार थाना क्षेत्र में टीम ने एक लेखपाल को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी का नाम संदीप यादव बताया गया है।
आरोपी संदीप यादव शहर तहसील में तैनात है। पूछताछ में सामने आया कि राजस्व से संबंधित फाइल पर रिपोर्ट लगाने की एवज में वह रिश्वत मांग रहा था । टीम ने गुरुवार को आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
Tagsउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़लेखपालएंटी करप्शन यूनिटरिश्वतदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
![Admin4 Admin4](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/30/1741877-whatsapp-image-2022-06-30-at-70706-pm.webp)
Admin4
Next Story