उत्तर प्रदेश

नोएडा में महिला से अंसल बिल्डर ने की ठगी, मुकदमा दर्ज

Ashwandewangan
8 Jun 2023 12:22 AM IST

नोएडा। थाना दादरी में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक बिल्डर कंपनी के लोगों ने उनसे धोखाधड़ी करके प्लाट देने के नाम पर 14,50,301 रूपए ले लिया तथा ना तो उन्हें प्लाट दिया और ना ही उनकी रकम वापस कर रहे हैं।

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि श्रीमती किरण गहतोरी पत्नी योगेंद्र गहतोरी ने कोर्ट के आदेश पर थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि मैसर्स अंसल, प्रणव अंसल वाइस चेयरमैन, सुशील अंसल चेयरमैन, विनीत श्रीवास्तव अध्यक्ष, देवाकांत सिंह असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, जगत चंद नन एक्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, सतीश चंद्र, कुलामणि, अब्दुल सामी, विकास जैन, दुष्यंत तोमर, अनिल डागर आदि ने दादरी क्षेत्र में स्थित अपने प्रोजेक्ट में एक प्लाट देने का सौदा किया। महिला का आरोप है कि वर्ष 2013 में उसका सौदा हुआ।

उन्होंने कंपनी द्वारा तय मूल्य के एवज में 14,50,301 रूपए अदा कर दिया, लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें ना तो प्लाट मिला और ना ही उनके पैसे वापस किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story