- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- एक और सर्वे आया सामने:...
एक और सर्वे आया सामने: भाजपा की बड़ी जीत से कार्यकर्ता खुश, देखें पूरे आंकड़े

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीने का वक्त बचा है। इस बीच एक और सर्वे में भाजपा की बड़ी जीत की बात कही गई है। टाइम्स नाउ-पोलस्ट्रैक के ओपिनियन पोल में यूपी में भाजपा के 239 से 245 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। यदि ऐसा होता है तो फिर 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में भाजपा को एक बार फिर से स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करके बड़े बहुमत के साथ सत्ता हासिल की थी। सर्वे में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगने का अनुमान जताया गया है। सर्वे के मुताबिक अखिलेश यादव की पार्टी 119 से 125 सीटों पर ही अटक जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





