उत्तर प्रदेश

कांग्रेस को एक और झटका, आई ये खबर

jantaserishta.com
12 Feb 2022 11:14 AM IST
कांग्रेस को एक और झटका, आई ये खबर
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। यहां अमरोहा सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सलीम खान ने पार्टी छोड़ दी है। इससे पहले भी कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पार्टी का साथ छोड़ चुकी हैं। पहले प्रियंका मौर्य ने पार्टी छोड़ी थी और इसके बाद वंदना सिंह ने भी साथ छोड़ दिया।

पिछली बार से तीन फीसदी कम मतदान
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में पिछली बार के मुकाबले तीन फीसदी कम वोट पड़े हैं। 58 सीटों पर 623 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे थे। इन सीटों पर 64.56 फीसदी वोट पड़े। 2017 के चुनाव में भाजपा ने 58 में से 53 सीटें जीती थीं।
दूसरे चरण में भाजपा के लिए क्यों है चुनौती?
जानकारों के मुताबिक दूसरे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए चुनौतियां ज्यादा बड़ी हैं। इन 55 सीटों पर मुस्लिम बहुलता है। इसके अलावा यहां मुस्लिम धर्मगुरुओं का भी असर माना जाता है। यहां बरेलवी और देवबंद दोनों ही हैं। दूसरे चरण में मुरादाबाद, रामपुर, संभल, सहारनपुर, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिले शामिल हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story