उत्तर प्रदेश

हिंदू महासभा का एलान- नहीं चलने देंगे फिल्म पठान

Rani Sahu
18 Dec 2022 3:55 PM GMT
हिंदू महासभा का एलान- नहीं चलने देंगे फिल्म पठान
x
उत्तरप्रदेश : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का 'बेशर्म रंग' गाना रिलीज होने के बाद से ही हिंदूवादी संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने एलान किया है कि फिल्म पठान को शहर के किसी भी सिनेमाघर में नहीं चलने दिया जाएगा। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने रविवार को होलीगेट पर फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर आग के हवाले किया। अभिनेता शाहरुख खान के पुतले को दफनाया।
नारायणी सेना नारी शक्ति ने बॉलीवुड पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर भूतेश्वर चौराहे पर प्रदर्शन किया। नारी शक्ति प्रमुख शीतल आचार्य ने कहा कि बॉलीवुड की फिल्मों में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की छवि विश्व में धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है। इसलिए बॉलीवुड पर बैन लगाना अति आवश्यक है।
हिंदू महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन
अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने होलीगेट पर नारेबाजी कर फिल्म पठान का विरोध किया। फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। संगठन के कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि सनातन धर्म का अपमान हिंदुस्तान सहन नहीं करेगा।
हिंदू महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन
प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा ने कहा कि हिंदुत्व का प्रतीक भगवा रंग उसको बेशर्म रंग कहने वाली अभिनेत्री और अभिनेता की फिल्म का विरोध अखिल भारत हिंदू महासभा करेगा। हिंदू महासभा का एलान है कि मथुरा के किसी भी सिनेमा हॉल में इस फिल्म को नहीं चलने दिया जाएगा।
हिंदू महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन
संजय हरियाणा ने कहा कि फिल्म के गाने में अभिनेत्री भगवा रंग को बेशर्म रंग बता रही है। विरोध प्रदर्शन में हिंदू महासभा के युवा जिलाध्यक्ष विजय पाल सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीषा ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष विजय बंटा, जिला सचिव राम प्रकाश आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नारायणी सेना नारी शक्ति ने भी जताया विरोध
नारायणी सेना नारी शक्ति की महिला कार्यकर्ताओं ने भी भूतेश्वर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की प्रमुख शीतल आचार्य ने कहा कि बॉलीवुड के खिलाफ मातृशक्ति में आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान संगठन की महिलाओं ने बॉलीवुड पर बैन लगाने की मांग की।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story