उत्तर प्रदेश

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती का ऐलान, पार्टी नहीं लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव

jantaserishta.com
28 Jun 2021 12:15 PM IST
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती का ऐलान, पार्टी नहीं लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव
x

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा ऐलान किया है. इसमें कहा गया है कि BSP जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी. आगे कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा गया है. साथ ही साथ यहां मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है. मायावती ने कहा कि बीजेपी समाजवादी पार्टी वाली गलतियों को दोहरा रही है.

मायावती ने कहा कि इससे लोकतंत्र की जड़ें भी कमजोर हो रही हैं. राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि बीजेपी उसी तौर-तरीके से काम कर रही है, जैसा की समाजवादी पार्टी करती थी. मायावती ने कहा कि ऐसी शैली की वजह से ही उन्होंने 1995 में SP से अलग होने का फैसला किया था, लेकिन अब बीजेपी भी वही सब कर रही है.मायावती की तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संदेश दिया गया कि वह इस पंयायत चुनाव में अपना वक्त खराब ना करते हुए, पार्टी को मजबूत करने में लगाएं. मायावती ने कहा कि इससे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीएसपी को फायदा होगा. मायावती ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अगर पार्टी को मजबूत किया तो BSP की अपने बलबूते सरकार बनने के भी चांस हैं.
मायावती ने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में BSP की जीत हुई तो अधिकांश जिला अध्यक्ष खुद ही उनकी पार्टी में शामिल हो जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story