उत्तर प्रदेश

पशु तस्करी का मामला, गाड़ी रोक रहे हेड कांस्‍टेबल को रौंदा, मौत

Nilmani Pal
16 Jun 2022 5:30 AM GMT
पशु तस्करी का मामला, गाड़ी रोक रहे हेड कांस्‍टेबल को रौंदा, मौत
x
पढ़े पूरी खबर

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में धुनवालिया मोड़ के पास हाईवे पर बुधवार भोर में पशु तस्करों ने गाड़ी रोकने का प्रयास कर रहे हेड कांस्टेबल को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पशु तस्कर फरार हो गए।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर प्रतिबंधित पशुओं की बड़ी खेप बिहार ले जाने वाले हैं। इस पर तुर्कपट्टी, तरयासुजान, पटहेरवा, कसया थानों की पुलिस के अलावा स्वाट बुधवार भोर में धुनवालिया गांव के सामने हाईवे पर गाड़ाबंदी कर पशु तस्करों का इंतजार कर रही थी। इसी बीच पशुओं से लदी एक गाड़ी तेज रफ्तार में कसया की ओर से आती दिखी। तरयासुजान थाने में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव ने सड़क पर खड़े होकर उसे रोकने का प्रयास किया तो पशु तस्कर उन्हें रौंदते हुए भाग गए। घायल धर्मवीर को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धर्मवीर संतकबीरनगर जिले धनघटा क्षेत्र के सियरहा खुर्द के रहने वाले थे।
पुलिस और पशु तस्करों की बुधवार भोर में हुई मुठभेड़ में एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही को भी गोली बांह को छूते हुए गोली निकल गई। नगर थाना पुलिस और एंटी व्हीकल थेफ्ट की संयुक्त टीम से बुधवार को भोर में हुई मुठभेड़ में एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक सिपाही की बांह को छूते हुए गोली निकल गई। मौके से घायल तस्कर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं।
मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र कुमार तिवारी और प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट गजेंद्र सिंह ने थाना क्षेत्र में भोर में करीब तीन बजे बक्सर व भौसिंहपुर के बीच जाने वाले मार्ग के पास गोतस्करों की तलाश में बगीचे में दबिश दी। पिकप में पशुओं को लाद रहे बदमाश पुलिस को देख फायर करने लगे। एक गोली कां. इशांत की बांह को छूते हुए निकल गई और दूसरी गोली थानाध्यक्ष नगर के बुलेट-प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त शमशुलहुदा उर्फ शमशुदोहा निवासी पिपराकनक थाना पटेहरवा के पैर में गोली लगी जिससे वह मौके पर गिर गया। शेष तीन आरोपी भागने लगे जिसमें से दो को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तीसरा अंधेरे का लाभ उठाते हुए खेत रास्ते फरार गया। शेष अन्य दो आरोपियों की पहचान अदालत और मैनुद्दीन निवासी ग्राम लटवा मुरलीधर थाना तरयासुजान कुशीनगर के रुप में हुई। तलाशी के दौरान तीन तमंचा, कारतूस और पिकप में लदा चार पशु बरामद हुआ।
Next Story