- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ज़िला बार संघ में अनिल...
उत्तर प्रदेश
ज़िला बार संघ में अनिल जिंदल अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार महासचिव की दौड़ में आगे
Shantanu Roy
25 Dec 2022 11:39 AM GMT

x
बड़ी खबर
मुजफ्फरनगर। जनपद में जिला बार संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल एक बार फिर जीत की ओर है। महासचिव के पद पर भी पूर्व महासचिव जितेंद्र कुमार आगे है। सहायक चुनाव अधिकारी आमोद त्यागी एडवोकेट ने बताया कि आठवें चक्र की गिनती होने तक अनिल जिंदल को 419, मुनेश चन्द त्यागी को 207, योगेंद्र कुमार शर्मा को 198 वोट मिली है। अनिल जिंदल 212 वोट से आगे चल रहे है। इसी तरह महासचिव के पद पर जितेंद्र कुमार 341 वोट लेकर ओंकार सिंह तोमर 251 वोट से आगे चल रहे है। संजीव कुमार प्रधान को 226 वोट मिले है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर हेतू विवेक त्यागी भारी अंतर से आगे चल रहे है। उन्हें 402, मानवेंद्र जैन को 189 और अर्जुन सिंह को 179 मिली है।
कोषाध्यक्ष के पद पर भी ठाकुर ठाकुर संदीप पुंडीर 448 वोट पाकर हाकिम अली 321 वोट से काफी आगे चल रहे है। इसी तरह वरिष्ठ सदस्यों में अभिषेक अग्रवाल को 386 वोट मिले है, कमल कृष्ण गुप्ता को 275, कुलदीप सिंह को 304, नेपाल सिंह को 273, मनोज कुमार शर्मा को 354, महेश चंद को 213, मुदित त्यागी को 226, रविंद्र सिंग मोघा को 247, रामघन सिंह को 250, सुधीर कुमार को 148, सुरेंद्र सिंह को 333, यासीन चौधरी को 233 वोट मिले है। आदेश वर्मा को 166, अब्दुल माजिद त्यागी को 234, अमित कुमार को 294, अमन गोयल को 243, अवनीश कुमार मोघा को 210, ओसाफ को 188, निशा रानी को 366, योगिता वर्मा को 321, गजेंद्र कुमार को 101, वासु गोयल को 220, शांतनु पुंडीर को 302, शादिक बेग को 266, सद्दाम हुसैन को 193, सतीश वर्मा को 164, हनीफ को 241 वोट मिले है।
Next Story