- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सिविल बार एसोसिएशन के...
उत्तर प्रदेश
सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अनिल दीक्षित अध्यक्ष व बिजेंद्र मलिक महासचिव बने
Shantanu Roy
24 Dec 2022 11:12 AM GMT

x
बड़ी खबर
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष 2023 के चुनाव हेतु मतपत्रों की गिनती आज सिविल बार के पुस्तकालय कक्ष में की गई। मतगणना के पश्चात प्रत्याशी विजयी घोषित किये गये और उन्हें विधिवत प्रमाण पत्र वितरित किये गये। सिविल बार एसोसिएशन की एल्डर कमैटी के चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी व बिजेन्द्र प्रताप की देखरेख में आज सुबह दस बजे से मतगणना प्रारम्भ हुई। बीते दिवस मतदान के दौरान 340 में से 314 मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल दीक्षित 161 वोट लेकर विजयी हुए, जबकि सतेंद्र कुमार 149 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार महासचिव पद पर बिजेंद्र मलिक 173 वोट लेकर विजयी हुए, जबकि हरिओम गोयल 137 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। सिविल बार एसोसिएशन में बीते दिवस मतदान हुआ था, जिसमें कुल 340 में से 314 वोट पड़े थे। आज सुबह से लेकर शाम तक मतगणना चली और देर शाम मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मियां जैदी ने चुनाव परिणाम घोषित किया। सिविल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष
Next Story