- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पति से गुस्साई महिला...
उत्तर प्रदेश
पति से गुस्साई महिला ने मासूम बेटे को दिया जहर, खुद भी पिया, बेटे की मौत
Admin4
6 Oct 2023 8:13 AM GMT

x
शाहजहांपुर। थाना सिंधौली के गांव लखराम में पति से गुस्साकर महिला ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। महिला ने बेटे को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और स्वयं भी जहरीला पदार्थ पी लिया। परिवार वाले मां-बेटे को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार महिला की हालत ठीक है।
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव लखराम निवासी सुनील कुमार मजदूरी करता है और माता-पिता व भाइयों के साथ रहता है। उसकी पत्नी 28 वर्षीय रागिनी ने अपने पांच साल के बेटे विराट को सुबह आठ बजे मारा पीटा था। बेटे की पिटाई से नाराज होकर सुनील ने अपनी पत्नी से नाराजगी जताने लगा। इससे रागिनी नाराज हो गई थी। सुनील सुबह साढ़े आठ बजे पड़ोस में चाचा के यहां चला गया था। उसके पिता श्याम लाल के अनुसार, वह मकान की बैठक में बैठे हुए थे।
रागिनी की सास चंद्रा एक कमरे में झाड़ू लगा रही थी और अन्य दो बेटे गांव में गए हुए थे। इसी बीच रागिनी ने एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर पांच वर्षीय बेटे विराट को पिला दिया। बेटे को पिलाने के बाद महिला ने स्वयं जहरीला पदार्थ पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर विराट कमरे के अंदर चिल्लाने लगा कि दादा बचा लो। विराट की दादी ने कमरे के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया तो अंदर से बंद था।
शोर शराबा होने पर सुनील व उसके पिता श्यामपाल आए और दरवाजा खोलने के लिए कहा। रागिनी ने दरवाजा अंदर से खोला तो देखा की विराट ने एक स्थान पर उल्टी कर रहा था और उसकी मां रागिनी की भी तबीयत खराब हो रही थी। सुनील अपनी पत्नी रागिनी व बेटे विराट को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर ले गया। जहां डॉक्टर ने देखने के बाद मां-बेटे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार वाले दोनो को लेकर जिला अस्पताल लेकर आए।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story