- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बर्खास्तगी से नाराज...
उत्तर प्रदेश
बर्खास्तगी से नाराज होमगार्ड ने बनाई फर्जी वीडियो, कमांडेंट को किया ब्लैकमेल
Admin4
5 Jan 2023 1:55 PM GMT

x
बरेली। बरेली जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बर्खास्त होमगार्ड ने कमांडेंट को ब्लैकमेल करने के लिए फर्जी वीडियो न्यूज चैनल का सेटअप बनाकर वायरल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोप ये है कि वीडियों में आरोपी ने कमांडेंट को बदनाम करने के लिए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है।
मामले संज्ञान में आया तो एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपी होमगार्ड अर्जुन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, लोकसेवक का उत्पीड़न, मानहानि, प्रतिष्ठा खराब करने व आइटी एक्ट की धारा में FIR दर्ज की। आरोपी होमगार्ड भोजीपुरा के सिमरा का रहने वाला बताया जा रहा है।
मामले में जिला कमांडेंट प्रीति शर्मा ने बताया कि आरोपित अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री को बदनाम करने, कानून व्यवस्था बिगाड़ने, झूठा प्रचार करने व होमगार्ड को भड़काने की गतिविधियों में लिप्त था। आरोपी की हरकत पर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद 8 दिसंबर 2022 को उसे बर्खास्त किया गया। इसके बाद वह उच्च न्यायालय गया, वहां उसकी याचिका खारिज कर दी गई। आरोप है कि 29 दिसंबर 2022 को आरोपित ने एक फर्जी समाचार चैनल का सेटअप बनाकर वीडियो विभिन्न ग्रुपों में वायरल किया। उन्होंने आरोपित पर मानसिक उत्पीड़न व जानबूझकर विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।
मामले में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जिला कमांडेंट का आरोप है कि आरोपित की बात नहीं बनी तो उसने फर्जी शिकायतें शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि आरोपित वर्तमान में फर्जी तरीके से एक यू-ट्यूब चैनल चला रहा है जिस पर वह भ्रामक खबर प्रसारित करता है।

Admin4
Next Story