- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- फतेहपुर में शादी से...
उत्तर प्रदेश
फतेहपुर में शादी से नाराज युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Tara Tandi
23 April 2024 5:39 PM IST

x
फतेहपुर : फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में शादी से नाखुश युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पीएम कराया है। थाना क्षेत्र के कठेरवां के मजरे बैरमपुर गांव के राम बाबू लोधी की पुत्री नेहा (19) ने छत की कुंडी में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। नेहा की शादी 28 अप्रैल को मीरमऊ में होनी थी। नेहा इस रिश्ते से नाखुश रहती थी।
सोमवार की शाम को भी इसी बात को लेकर मां से नेहा की कहासुनी हुई थी। नेहा खाना खा कर रात में छत वाले कमरे में सोने के लिए चली गई थी। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक नहीं जागी तो बहन प्रीति ने आवाज लगाई। काफी देर तक अन्दर से दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई।
दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर देखा गया तो नेहा कमरे की छत में लगे पंखे की कुंडी में दुपट्टे के सहारे शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। रामानंद और रामचंद्र दो भाई हैं। बेटी की मौत से मां सदमे में है।
Tagsफतेहपुर शादीनाराज युवतीफांसी लगाकरआत्महत्याFatehpur marriageangry girlsuicide by hangingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





