उत्तर प्रदेश

अराजकतत्वों ने मजार का कुछ हिस्सा तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

Admin Delhi 1
14 Feb 2023 8:30 PM IST
अराजकतत्वों ने मजार का कुछ हिस्सा तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस
x

आगरा: फतेहपुर सीकरी के पास एक मजार में अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए टूटे हिस्से को एकत्रित किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूरा मार्ग पर स्थित आला सैयद मजार शरीफ पर अराजकतत्वों ने बीती रात तोड़फोड़ कर दी। मंगलवार की सुबह मजार पर पहुंचे खिदमतगारों ने ताला खोलकर देखा तो इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस बीच सूचना पाकर एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से गुस्साएं लोगों को शांत कराते हुए पुलिस ने टूटे हिस्सों को एकत्रित कर मजार की मरम्मत का कार्य शुरू कराया है।

एसीपी ने कार्रवाई का भारोसा देकर लोगों को शांत कराया और अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

Next Story