उत्तर प्रदेश

खेलते हुए लापता हुई मासूम, 20 घंटे बाद तालाब में मिली लाश

Saba Naaz
8 July 2025 8:37 PM IST
खेलते हुए लापता हुई मासूम, 20 घंटे बाद तालाब में मिली लाश
x
Bhadohi भदोही : गोपीगंज कोतवाली के बिरनई गांव में लापता हुई छह साल की मासूम का शव मंगलवार को गांव के स्कूल के बगल में स्थित तालाब में मिली। बच्ची सोमवार की शाम खेलते-खेलते लापता हो गई थी।
सुबह से ही डॉग स्क्वायड और ड्रोन की मदद से बच्ची की तलाश चल रही थी। बिरनई गांव निवासी रामलाल यादव उर्फ रामू की छोटी बेटी आकांक्षा यादव (06) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। सोमवार की शाम वह घर से लगभग 200 मीटर स्कूल के पास स्थित मैदान में खेलने आई थी। उसके साथ उसके पड़ोस का लड़का रवि भी खेलने गया था। थोड़ी देर खेलने के बाद रवि लौट आया।
बताया जा रहा है कि उसने आकांक्षा से भी घर चलने को कहा, लेकिन उसने थोड़ी देर बाद आने की बात कही। घर लौटा तो आकांक्षा की मां ने रवि से पूछा तो बताया कि वह थोड़ी देर बाद आएगी, लेकिन काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। वे स्कूल के मैदान की तरफ जाकर उसे खोजने लगे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
Next Story