उत्तर प्रदेश

एक बुजुर्ग महिला सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई, जानिए पूरा मामला

Shiddhant Shriwas
15 Feb 2022 4:26 PM GMT
एक बुजुर्ग महिला सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई, जानिए पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: झांसी। रक्सा इलाके के सिजवाहा के पास एक बुजुर्ग महिला सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां रविवार देर-रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

रक्सा पुलिस के मुताबिक गोमती गुप्ता (65) पत्नी गुलजारी लाल निवासी सिजवाहा रविवार शाम अपने गांव वापस लौट रही थीं। घर जाने के लिए जैसे ही उसने सड़क पार जाने की कोशिश की, उसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस वजह से गोमती गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। घायल अवस्था में परिवार के लोग उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिक खून बह जाने की वजह से गोमती को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां देर-रात उसकी मौत हो गई। परिवार में उसके दो पुत्र हैं। उसके पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी। दोनों लड़कों की शादी हो चुकी है।
Next Story