उत्तर प्रदेश

Amroha: पुलिस की गिरफ्त में आए 25-25 हजार के इनामी ठग

Admindelhi1
19 Jun 2025 12:55 PM IST
Amroha: पुलिस की गिरफ्त में आए 25-25 हजार के इनामी ठग
x

हसनपुर: दर्जनों लोगों से ठगी करने वाले दो 25-25 हजार के इनामी ठगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया।

रहरा थाना क्षेत्र के गांव उकावली निवासी आरती लाल व उसका भाई राजकुमार पुत्र सोमपाल 2019 से सीधे-साधे लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी कर रहे थे। आरोपी समूह बनाकर ग्रामीणों को तरह-तरह के लालच देकर उनके साथ ठगी करते थे। जनपद अमरोहा के अलावा दोनों सगे भाई मुरादाबाद जिले में भी ठगी का कार्य बखूबी कर रहे थे। ठग भाइयों का शिकार होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

दोनों भाइयों पर जनपद मुरादाबाद के थाना मझोला,थाना रहरा के अलावा थाना सैदनगली,थाना हसनपुर में भी ठगी करने के मुकदमे दोनों पर दर्ज है। दोनों भाइयों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। रहरा पुलिस एवं एसओजी व सर्विलांस टीम दोनों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में लगी हुई थी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गंगा तट बांध से गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीप कुमार पंत ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों ठग सगे भाई हैं। समूह बनाकर वह लोगों के साथ ठगी करते थे। दोनों बदमाशों का पुलिस ने चालान करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया।

Next Story