उत्तर प्रदेश

Amroha: तेंदुए के हमले से दहशत, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार

Admindelhi1
27 May 2025 2:36 PM IST
Amroha: तेंदुए के हमले से दहशत, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार
x
"ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की"

अमरोहा: नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में गांव दाउद सराय में ईंट भट्ठे से तेंदुआ चकमा देकर भाग गया। अब गांव अलीपुर कला में पालतू कुत्ते को शिकार बनाया है। इतना ही नहीं नीलगाय के झुंड पर भी तेंदुए हमला कर दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की है।

शनिवार को नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव दाउद सराय में तेंदुआ देखा गया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बंद पर्ड़े इंट भट्ठे में जाकर छिप गया था। रात में किसी समय तेंदूआ वन विभाग की टीम को चकमा देकर भाग गया। रविवार को वन विभाग ने वहां पिंजरा और जाल हटा दिया। रविवार की देर रात तेंदुए ने गांव अलीपुर कला में एक पालतू कुत्ते का शिकार कर लिया। गांव निवासी मास्टर महावीर ने बताया कि कुत्ता गांव के ही पास खेत पर पड़ा मिला। इसके बाद वहां घूम रहे नीलगाय के झुंड पर भी हमला किया। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो वह जंगल की तरफ भाग निकला। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

Next Story