उत्तर प्रदेश

Amroha: गाजर का हलवा खाने से 100 से अधिक लोगों की हालत ख़राब , भर्ती

Tara Tandi
22 Feb 2025 3:16 PM IST
Amroha: गाजर का हलवा खाने से 100 से अधिक लोगों की हालत ख़राब , भर्ती
x
Amroha अमरोहा । डिडौली में बरसी के भोज में गाजर का हलवा खाने से करीब 100 लोगों की हालत बिगड़ गई। महिलाएं, बच्चे और पुरुष उल्टी, दस्त और सिर चकराने की शिकायत करने लगे, जिसके बाद उन्हें कस्बे और आसपास के निजी चिकित्सालयों में उचित उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
डिडौली में कुलदीप गुप्ता ने अपने पिता विनेश चंद्र गुप्ता के निधन के 11 महीने पूरे होने पर शुक्रवार को विधिवत भोज का आयोजन किया था। दोपहर 12 बजे के बाद सभी मेहमानों ने भोजन किया। भोजन के लगभग 2 घंटे बाद ही भोज में शामिल हुए लोगों को उल्टी, दस्त और सिर चकराने की समस्या होने लगी, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। ज्यादातर लोग गाजर का हलवा खाने से प्रभावित हुए, और महिलाओं व बच्चों को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी, जबकि कुछ लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।
कुलदीप गुप्ता ने डिडौली कोतवाली में कस्बे के मावा विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद देर रात खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मावा विक्रेता के मावे का सैंपल लिया और हलवाई की दुकान को सील कर दिया है।
Next Story