उत्तर प्रदेश

Amroha: बच्चों से भरी स्कूल बस पर बदमाशों ने की फायरिंग

Tara Tandi
25 Oct 2024 12:37 PM IST
Amroha: बच्चों से भरी स्कूल बस पर बदमाशों ने की फायरिंग
x
Amroha अमरोहा । गजरौला के एसआरएस स्कूल की मिनी बस रोजाना सुबह की तरह गांव से बच्चों को ला रही थी। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। उस समय मिनी बस में 28 बच्चे मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।
बदमाशों ने करीब 1KM तक मिनी बस का पीछा भी किया। मगर ड्राइवर मिनी बस को भागाकर सुरक्षित स्थान तक ले गया। उधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। यह स्कूल गजरौला ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी वीरेंद्र सिंह का है।
Next Story